
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, प्रदेश के विकास की मांगी कामना
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
पंडित शिव जी महराज व पंडित रतन मोहन मिश्र जी ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया
मीरजापुर विंध्याचल
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी देवी धाम पहुंचे और विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर के प्रमुख श्रृंगारियां पंडित शिव जी महाराज और पंडित रतन मोहन मिश्र ने शंखनाद के बीच अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत-अभिनंदन किया।
दोनों पुरोहितों ने डिप्टी सीएम को गर्भगृह में ले जाकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित अन्य विग्रहों के भी दर्शन किए। दर्शन-पूजन के पश्चात बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश और भारत की समस्त जनता के लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेश के चौमुखी विकास की कामना कर मां से आशीर्वाद भी लिया।
इस अवसर पर मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। धाम आगमन पर स्थानीय भाजपा व अपना दल के कार्यकर्ताओं ने भी डिप्टी सीएम का अभिनंदन किया। दर्शन के बाद बृजेश पाठक ने मंदिर व्यवस्था की सराहना की और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।