
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से वंचित होने की शिकायत, जांच की मांग
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
सोनभद्र जिले के म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला निवासी अनीता ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ न मिलने पर खंड विकास अधिकारी को *प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।*
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
अनीता ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन किया था। उनका आवेदन क्रमांक SONR260410584674 है। उनका कहना है कि वे योजना की सभी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, इसके बावजूद उनका नाम लाभार्थियों की अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि गलत रिपोर्टिंग और तथ्यों के उचित सत्यापन न होने के कारण उन्हें योजना के लाभ से वंचित होना पड़ा। अनीता ने मांग की है कि उनके आवेदन की पुनः जांच कराकर उन्हें पात्र पाए जाने पर लाभार्थियों की सूची में शामिल किया जाए, ताकि वे शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय का कहना है कि जांच के दौरान अनीता को योजना के मानकों के अनुरूप अपात्र पाया गया था। इसी आधार पर उनका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल नहीं किया गया। हालांकि, शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी