• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन से पीड़ित के खाते से ट्रांसफर की गयी सम्पूर्ण धनराशि ₹ 50,000.00/- को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन से पीड़ित के खाते से ट्रांसफर की गयी सम्पूर्ण धनराशि ₹ 50,000.00/- को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 8382048247

मीरजापुर

 

दिनांक 24.01.2026 को आवेदक अमन गुप्ता पुत्र रोशन लाल गुप्ता निवासी सत्ती रोड़ थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33101260018778 दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया कि मोबाइल फोन गुम हो जाने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते से ₹ 50,000.00/- ट्रांसफर कर लिया गया था जिसका पता चलते ही आवेदक द्वारा साइबर कम्प्लेन दर्ज करायी गयी । इस सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारम्भ की गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा उक्त प्रकरण में जांच के दौरान कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण धनराशि ₹ 50,000.00/- को आवेदक के खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना को0शहर साइबर सेल टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी।

थाना को0शहर साइबर सेल टीम

उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष को0शहर, मीरजापुर ।

महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तवा, थाना को0शहर, मीरजापुर ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .