
723 किलोमीटर साइकिल यात्रा पूरी कर म्योरपुर के AI इंजीनियर संतोष कुमार गुप्ता ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र के युवा AI इंजीनियर संतोष कुमार गुप्ता ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, साहस और उत्कृष्ट फिटनेस का परिचय देते हुए साइकिल से अयोध्या तक की 723 किलोमीटर लंबी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
म्योरपुर निवासी संतराम गुप्ता के पुत्र संतोष कुमार गुप्ता ने 15 जून को सुबह 11 बजे अपने घर से साइकिल द्वारा भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज और अंबेडकर नगर होते हुए लगभग 353 किलोमीटर की दूरी तय की और 16 जून की सुबह लगभग 10 बजे अयोध्या पहुंच गए।
अयोध्या पहुंचकर उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए तथा धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद उसी दिन रात 11 बजे उन्होंने अपनी वापसी यात्रा शुरू की। वापसी के दौरान अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर और वाराणसी मार्ग से लगभग 370 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 17 जून की रात करीब 12 बजे अपने गृह क्षेत्र म्योरपुर पहुंच गए।
इस प्रकार उन्होंने आने-जाने सहित कुल 723 किलोमीटर की कठिन साइकिल यात्रा महज ढाई दिनों में पूरी कर एक मिसाल कायम की। उनकी इस उपलब्धि ने युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया है।
संतोष कुमार गुप्ता की इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र के लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की