
थाना जिगना पुलिस द्वारा गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । उक्त निर्देश के अनुक्रम मे दिनांकः 19.06.2026 को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना जिगना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-22/2026 धारा 319(2),318(4),336(3),340(2) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवम उर्फ फदारी यादव पुत्र तारकेश्वर यादव उर्फ अजीत यादव निवासी ढेलाही (कोसडा कलां) थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।