• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: सेम्फोर्ड स्कूल के पास अज्ञात महिला गंभीर हालत में मिली, गला कटा होने से सनसनी

मिर्जापुर: सेम्फोर्ड स्कूल के पास अज्ञात महिला गंभीर हालत में मिली, गला कटा होने से सनसनी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सेम्फोर्ड स्कूल के पास एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली। महिला के गले पर गहरा कट का निशान है तथा उसके शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे किसी गंभीर घटना की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने उसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की है। यदि कोई व्यक्ति उक्त महिला को पहचानता हो अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो वह तत्काल कटरा कोतवाली प्रभारी के मोबाइल नंबर 9454404014 अथवा नटवा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी के मोबाइल नंबर 9454009828 पर संपर्क कर जानकारी दे सकता है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान होने के बाद घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .