
थाना चिल्ह पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों के कब्जे से 13 पाउच (ट्रेटा पैकट) अवैध देशी शराब व 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.06.2026 को उप-निरीक्षक बद्री प्रसाद व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत से 02 अभियुक्तों 1. पग्गल पुत्र स्व0 तुलसी निवासी ग्राम कमासिन थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर व 2. संजय कुमार पुत्र फागू राम निवासी चेकसारी थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर के कब्जे से क्रमशः 13 पाउच (ट्रेटा पैकट) अवैध देशी शराब व 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0- 137/2026 व मु0अ0सं0- 136/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।