• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ब्रेक फेल होने से ईंट लदा ट्रक ठेमा नदी में पलटा, चालक बाल-बाल बचा

ब्रेक फेल होने से ईंट लदा ट्रक ठेमा नदी में पलटा, चालक बाल-बाल बचा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के गुलालझारिया गांव में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब ईंटों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ठेमा नदी में पलट गया। हादसे का कारण ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंटों से लदा ट्रक पुनर्वास महुअरिया क्षेत्र से गुजरते हुए ठेमा नदी के पास पहुंचा था। नदी के समीप स्थित चढ़ाई पर अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन ट्रक तेजी से पीछे खिसकने लगा। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और ठेमा नदी के किनारे पलट गया।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने तत्काल चालक की तलाश शुरू की। राहत की बात यह रही कि चालक किसी तरह ट्रक के केबिन से बाहर निकलने में सफल रहा और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। चालक के सुरक्षित होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। नदी किनारे पलटे ट्रक को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। हादसे में ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि उसमें लदी ईंटें भी इधर-उधर बिखर गईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेमा नदी के आसपास का यह मार्ग काफी जोखिम भरा है और यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .