
वन माफिया के हौसले बुलंद ग्राम समाज की भूमि पर लगे प्रतिबंधित पेड़ों पर चल रहा आरा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
अटल चौक दो सौ मीटर दूर देवरहा बाबा रोड पर अवैध पेड़ो की कटाई आरा मशीन से वन विभाग के रहमो करम से
मिर्जापुर
मामला जनपद मिर्जापुर के थाना विंध्याचल अंतर्गत मौऊहारी कला क्षेत्र में अवैध पेड़ों की कटाई
विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि यहां के आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में और ग्राम क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीनों में हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर है वन माफिया आम, महुआ, प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई बे धड़क कर रहे हैं।
अटल चौक के पास सदर वन विभाग के रहमो करम पर अवैध पेड़ो पर आरा मशीन चल रही है।
सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर जंगल विभाग अन्य कई विभाग मिलकर हर क्षेत्र को हरा भरा करने की कोशिश करते हैं लेकिन वन विभाग के लापरवाहियों से पहाड़ी क्षेत्रों से पेड़ो को लेकर ट्रैक्टर में लोड कर आरा मशीन तक बेखौफ पहुंच रहे हैं ।
वहीं सूत्र यहां तक बताते हैं कि वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा अगर ट्रैक्टर ट्राली को देखा जाता है तो अवैध पेड़ो को ले जाते हुए उनके ऊपर कार्यवाही की बजाय संरक्षण दिया जाता है।