• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्याचल में अवैध बालू खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रैक्टर फर्राटा भर रहे, राजस्व को लग रहा है चूना

विंध्याचल में अवैध बालू खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रैक्टर फर्राटा भर रहे, राजस्व को लग रहा है चूना


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

बिना नंबर प्लेट के ही ट्रैक्टरों का तेजी के साथ हाईवे पर दौड़ना, कोई हादसा होगा तो उसका भी जिम्मेदार कौन होगा

विंध्याचल, मिर्जापुर। विंध्याचल में अवैध बालू खनन का खेल बेरोकटोक जारी है। ओवरलोड ट्रैक्टर सड़कों पर तेज रफ्तार से फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े बालू लदे ये वाहन कई चौकियों और चेकिंग पॉइंट से होकर गुजरते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।

 

मां विंध्यवासिनी धाम देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र है। उसी विंध्याचल की सड़कों से अवैध बालू की कालाबाजारी हो रही है। सवाल उठता है कि राजस्व की इस खुली लूट में आखिर कौन-कौन शामिल है?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। क्या जिला प्रशासन ने बालू माफियाओं को खुली छूट दे रखी है? लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार मौन हैं। ओवरलोड वाहनों से सड़कें भी खराब हो रही हैं और हादसों का खतरा बढ़ गया है। जनता जानना चाहती है कि कब होगी कार्रवाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .