• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर बाजार में सरकारी सड़क एवं सरकारी तालाब की भूमि पर कथित रूप से अवैध निर्माण 

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर बाजार में सरकारी सड़क एवं सरकारी तालाब की भूमि पर कथित रूप से अवैध निर्माण 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य कराए जाने के साथ ही सार्वजनिक रास्ते में सीढ़ी का निर्माण कर दिया गया है, जिससे आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मार्ग का उपयोग वर्षों से ग्रामीण एवं राहगीर करते आ रहे हैं, वहां किए गए निर्माण कार्य के कारण आने-जाने में कठिनाई होने लगी है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किए जा रहे निर्माण से भविष्य में और अधिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक सरकारी तालाब की भूमि पर भी निर्माण किए जाने की बात सामने आ रही है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सार्वजनिक संपत्ति एवं जल संरक्षण से जुड़े नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जा सकता है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .