
सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
क्षेत्र में फैली सनसनी
सोनभद्र। जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना जोरूखाड़ टोला बगबियानी की है, जहां शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पतरिहा गांव निवासी 25 वर्षीय रजनि कांत पुत्र स्वर्गीय अश्विनी कुमार का शव गुरुवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। सुबह के समय कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर झाड़ियों में पड़े युवक पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान रजनि कांत के रूप में हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक के साथ कोई अप्रिय घटना हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में शव मिलने की खबर पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय बना हुआ