• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रानीबाग मार्ग पर जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, ₹35,750 नकद और छह मोबाइल बरामद

रानीबाग मार्ग पर जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, ₹35,750 नकद और छह मोबाइल बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

रानीबाग मार्ग पर जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, ₹35,750 नकद और छह मोबाइल बरामदमीरजापुर। अपराध एवं जुआ गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अदलहाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹35,750 नकद, छह स्मार्ट मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अदलहाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रानीबाग से जमालपुर जाने वाले मार्ग के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार सिंह निवासी टेढ़ुआ, अवधेश कुमार निवासी लमवां, शिवकुमार निवासी जयपट्टी, संतोष कुमार पटेल उर्फ पिंटू निवासी जयपट्टीकलां, रामबाबू निवासी लमवां तथा रजनीश कुमार उर्फ बब्लू निवासी हरदी सहजनी के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार मौके से मालफड़ के ₹33,000 तथा आरोपियों की तलाशी से ₹2,750 बरामद हुए। इसके अलावा छह स्मार्ट मोबाइल फोन और ताश के पत्ते भी कब्जे में लिए गए।इस संबंध में थाना अदलहाट पर मुकदमा अपराध संख्या 132/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभयनारायण, उपनिरीक्षक विजय कुमार राय तथा थाना अदलहाट के पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .