• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना कछवां पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कछवां पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

मीरजापुर

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 31.05.2026 को वादी रमाशंकर पुत्र खरपत्तु निवासी विदापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुरानी रंजिश व पारिवारिक विवाद में वादी के भाई व पिता को गंभीर रूप से मार-पीट कर घायल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । इलाज के दौरान घटना में घायल वादी के भाई प्रेमशंकर की मृत्यु हो गयी । उक्त के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-118/2025 धारा 115(2),351(2),3(5),110,118(1),103(1),333,352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित सभी अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पूर्व में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0न्यायाल/जेल भेजा जा चुका है गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 02.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत निगतपुर रेलवे स्टेशन के पास से वांछित 02 अभियुक्तों 1. विनोद कुमार पुत्र गंगाराम निवासी विदापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर व 2. अनिकेत कुमार पुत्र राम प्यारे निवासी ग्राम तेनुई थाना जंसा जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .