News

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले सदानन्द सिंह (नागरिक पुलिस) को पद प्रतीक (स्टार) *लगाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति किसी भी अधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सदानन्द सिंह अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए जनसेवा, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पदोन्नति के इस गौरवपूर्ण अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। यह उपलब्धि पुलिस विभाग में उनकी वर्षों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट सेवाओं का परिणाम है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0