• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में खराब मौसम से बचाव के लिए जिला प्रशासन की नई पहल, ऑडियो संदेशों से लोगों को किया जा रहा सतर्क

सोनभद्र में खराब मौसम से बचाव के लिए जिला प्रशासन की नई पहल, ऑडियो संदेशों से लोगों को किया जा रहा सतर्क


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र जिला प्रशासन ने आंधी-तूफान, तेज बारिश और आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक आपदाओं से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रशासन द्वारा 40 से 50 सेकंड का रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया जा रहा है, ताकि मौसम संबंधी चेतावनियां समय रहते आमजन तक पहुंच सकें।

जिलाधिकारी गौड़ ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार वाहनों के माध्यम से यह ऑडियो संदेश प्रसारित किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जियो सिस्टम, पुलिस विभाग की 112 सेवा तथा टोल प्लाजा के जरिए भी लोगों को मौसम की संभावित विपरीत परिस्थितियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक समय पर चेतावनी पहुंचाकर जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि केवल मौसम संबंधी ही नहीं, बल्कि अन्य आपदा स्थितियों के लिए भी अलग-अलग ऑडियो स्क्रिप्ट तैयार की जा रही हैं। शासन स्तर से सूचना प्राप्त होते ही इन रिकॉर्डेड संदेशों का प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .