
प्रतिभाशाली/इच्छुक प्रतियोगिता छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग केंद्र एस जुबली इंटर कॉलेज कैंपस मिर्जापुर में उपस्थित होकर आवेदन प्राप्त कर 25 जून 2026 तक किसी कार्य दिवस में कर सकते हैं जमा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद मीरजापुर में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग केन्द्र (ए०एस० जुबिली इण्टर कालेज कैम्पस) मीरजापुर में नवीन सत्र 2026-27 हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यू०पी०एस०सी०/यू०पी०पी०एस०सी०, जे०ई०ई नीट, एन०डी०ए०/सी०डी०एस० /एस०एस०सी०/यू०पी०एस०एस०एस०सी०/ बैक पी०ओ० इत्यादि की परीक्षा पूर्व तैयारी किये जाने हेतु दिनांक 01.07.2026 से कक्षाएं संचालित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें प्रतिभाशाली / इच्छुक व्यतियोगी छात्र/छात्राओं को प्रवेश हेतु आवेदन किया जाना है। अतः प्रतियोगी परीक्षा पूर्व तैयारी के लिये छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है अपने शैक्षणिक अभिलेखों (हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट तथा स्नातक इत्यादि) की छाया प्रति आधार कार्ड तथा 02 पासपोर्ट साइज का फोटोंग्राफ लेकर दिनांक 30.05.2026 से दिनांक 25.06.2026 तक मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग केन्द्र (ए0एस0जुबिली इण्टर काजेल कैम्पस) मीरजापुर में उपस्थित होकर आवेदन प्राप्त कर दिनांक 25. 06.2026 तक किसी भी कार्यदिवस में 10 बजे से 5 बजे तक जमा कर सकते है उक्त तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।