• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के खैरा गांव में आकाशीय बिजली का कहर: त्रिवेणी प्रसाद यादव के घर का बार्जा क्षतिग्रस्त, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान जले

मिर्जापुर के खैरा गांव में आकाशीय बिजली का कहर: त्रिवेणी प्रसाद यादव के घर का बार्जा क्षतिग्रस्त, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान जले


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खैरा में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली से त्रिवेणी प्रसाद यादव के मकान का बार्जा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घर में रखे टीवी, फ्रिज, पंखा, इनवर्टर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना के वक्त पूरा परिवार घर में मौजूद था। अचानक तेज धमाके और बिजली गिरने की आवाज से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद परिवार के लोग काफी डरे-सहमे हैं। ग्रामीणों की भी मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .