
जनपद में मौसम का हाई अलर्ट जारी: 29 मई से 30 मई तक तेज आँधी, गरज-चमक व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
जनपद प्रशासन द्वारा जारी मौसम चेतावनी के अनुसार दिनांक 29-05-2026 प्रातः 08:00 बजे से 30-05-2026 प्रातः 08:00 बजे तक जनपद में तेज आँधी, गरज-चमक एवं आकाशीय विद्युत गिरने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान तेज हवाओं की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
जिलाधिकारी महोदय ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। विशेष रूप से पेड़ों, बिजली के खंभों, टीन शेड, कच्चे एवं कमजोर निर्माणों से दूरी बनाए रखें तथा सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लें।
किसान भाइयों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने पशुओं एवं कृषि उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा खुले स्थानों पर कार्य करने से बचें। आकाशीय बिजली के दौरान मोबाइल, बिजली उपकरणों एवं खुले मैदानों से दूरी बनाए रखें।
प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति अथवा दुर्घटना की सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों एवं आपदा नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — प्रशासन आपके साथ है।”