• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, परिजनों में दहशत; पिपरी पुलिस जांच में जुटी

शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, परिजनों में दहशत; पिपरी पुलिस जांच में जुटी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। जनपद के रेणुकूट स्थित पिपरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मुर्धवा हाइटेक निवासी रविशंकर राय ने पिपरी थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री को 17 मई की शाम लगभग 6:10 बजे फैसल पुत्र फिरोज खान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी फैसल जनपद सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवानी गांव का निवासी बताया जा रहा है।

पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी इससे पहले भी उनकी बेटी को अपने प्रभाव में लेकर भगा चुका है। उस दौरान भी पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर वापस घर पहुंची थी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को लिखित सूचना दी थी।

परिवार का कहना है कि आरोपी लगातार किशोरी को परेशान कर रहा था तथा शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का दबाव बना रहा था। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पिपरी पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .