
सोनभद्र पुलिस का प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ा अभियान, कुल 461 वाहनों का चालान, 04 वाहन सीज-
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं जनपद पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गयी।
दिनांक 23.05.2026 को चलाये गये अभियान के दौरान बिना हेलमेट के 149, बिना सीट बेल्ट के 11, मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 07, ड्रिंकिंग ड्राइव में 03, तीन सवारी में 32, रॉन्ग साइड में 50, हाई बैल्यूम म्यूजिक/टोनहार्न/मोडिफाइड साइलेंसर/प्रदूषण उल्लंघन में 37, नो पार्किंग में 42, डीएल संबंधी उल्लंघन में 34, एनश्योरेन्स 08, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट में 33 तथा काली फिल्म/बुलेट मॉडिफाइड साइलेंसर में 08 चालान व 02 वाहन सीज किये गये। दिन के अभियान में कुल 416 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
इसके अतिरिक्त दिनांक 23.05.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक लोढ़ी टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध 20, ड्रिंक एंड ड्राइव के 03 (जिसमें 02 वाहन सीज किये गये), फाल्टी नम्बर प्लेट के 16, मॉडिफाइड साइलेंसर के 01 तथा अन्य उल्लंघनों में 05 चालान किये गये। रात्रि अभियान में कुल 45 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
इस प्रकार दिन एवं रात्रि अभियान को मिलाकर कुल 461 वाहनों का चालान किया गया तथा 04 वाहनों को सीज किया गया।
सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन एवं नशे के सेवन से बचें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।