News

मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: टायर ब्लास्ट होते ही अनियंत्रित ट्रेलर खड़े वाहन से टकराया, चालक दल में मची अफरा-तफरी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा स्थित नेशनल हाईवे के नर्सरी मोड़ पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर का अचानक टायर ब्लास्ट हो जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे खड़े दूसरे ट्रेलर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिचालक वाहन में फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल परिचालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी और यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :