
एसडीओ विंध्याचल पर फोन न उठाने के आरोप, उपभोक्ता और कर्मचारी परेशान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर। विंध्याचल विद्युत विभाग के एसडीओ पर समय से फोन न उठाने के आरोप लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारों सहित आम उपभोक्ताओं को भी कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
बताया जा रहा है कि बिजली से जुड़ी शिकायतों, फाल्ट, आपूर्ति बाधित होने तथा अन्य जरूरी मामलों में समय पर संवाद न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी का फोन उपलब्ध न होना उपभोक्ताओं की समस्याओं को और बढ़ा रहा है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।