• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डाला नगर पंचायत के सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, धौठा टोला में मचा हड़कंप

डाला नगर पंचायत के सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, धौठा टोला में मचा हड़कंप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

डाला / सोनभद्र — डाला चौकी क्षेत्र के धौठा टोला में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर पंचायत में कार्यरत एक संविदा सफाई कर्मी का शव उसके घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान इंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद, उम्र लगभग 40-45 वर्ष, निवासी धौठा टोला, डाला नगर पंचायत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्र कुमार डाला नगर पंचायत में संविदा पर सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मृतक का चचेरा भाई प्रवीण उसे जगाने के लिए घर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उसने खिड़की से अंदर झांका तो इंद्र कुमार का शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर इंद्र कुमार को नीचे उतारा गया और तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .