• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 720 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 720 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 21.05.2026 को उप-निरीक्षक वृजेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत बरदहवा नाला के पास से 01 अभियुक्त अजय कुमार मौर्या पुत्र अमरदेव सिंह निवासी गोपालपुर थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 720 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-106/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .