• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
श्मशान घाट पर घटवारों की मनमानी! अंतिम संस्कार के नाम पर वसूली का आरोप 

श्मशान घाट पर घटवारों की मनमानी! अंतिम संस्कार के नाम पर वसूली का आरोप 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी स्थित राम गया घाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान घटवारों द्वारा मृतक परिजनों से मनमानी वसूली किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों एवं पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि शव दाह संस्कार कराने के नाम पर 5 हजार से लेकर 11 हजार रुपये तक की मांग की जाती है।

 

आरोप है कि घाट पर मौजूद कुछ घटवारा अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शोकाकुल परिवारों पर दबाव बनाते हैं और तय राशि न देने पर अभद्र व्यवहार करते हुए मानसिक रूप से परेशान करते हैं। लोगों का कहना है कि दुख की घड़ी में पहुंचे परिवार मजबूरी में मनमानी रकम देने को विवश हो जाते हैं।

 

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट पर निर्धारित शुल्क की सूची सार्वजनिक कराई जाए तथा अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी परिवार का शोषण न हो।

घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मां


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .