• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर,7 आरोपी गिरफ्तार 22 लोगों का शांति भंग में चालान

मिर्जापुर,7 आरोपी गिरफ्तार 22 लोगों का शांति भंग में चालान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार, 22 लोगों का शांति भंग में चालानमीरजापुर, 20 मई 2026। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मीरजापुर पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास, मारपीट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 22 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया गयापुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में अहमलपुर निवासी अश्वनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

 

थाना विंध्याचल पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन वांछित आरोपियों राहुल कुमार, किशन और शिवाकांत उर्फ कुच्चु, सभी निवासी कलना गहरवार, को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

 

थाना चुनार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों लवकुश उर्फ बड़कू और धनंजय कुमार उर्फ पुल्लू, दोनों निवासी आहोपुर थाना जंसा, जनपद वाराणसी, को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।थाना जिगना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आयुध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित आरोपी राम दर्शन यादव निवासी हिनौती भोलागढ़ थाना चोरहटा, जनपद रीवा (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

इसके अतिरिक्त जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 22 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इनमें लालगंज में 11, जिगना में 4, चुनार में 3 तथा कोतवाली शहर, हलिया, अदलहाट और राजगढ़ में एक-एक व्यक्ति का चालान किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .