• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना को0देहात पर पूर्व में पंजीकृत जिम के माध्यम से अवैध धर्मांतरण से सम्बन्धित प्रकरण में कुल 10 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही

थाना को0देहात पर पूर्व में पंजीकृत जिम के माध्यम से अवैध धर्मांतरण से सम्बन्धित प्रकरण में कुल 10 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषित/इनामियाँ/गो-तस्करी तथा धर्म परिवर्तन में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं । उल्लेखनीय है कि थाना को0देहात पर पूर्व में दिनांक 19.01.2026 को वादिनी मुकदमा के तहरीर पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 32/2026 धारा 74/308 (5)/352/351(2) बी0एन0एस0 व 3/5(1) उ0प्र0 धर्म परिवर्तन अधिनियम पंजीकृत किया गया दौरान विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा-64(1)/ 61(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/238/111 बी0एन0एस0 व 67बी आई0टी0 एक्ट की बढ़ोतरी कर बाद विवेचना अन्तर्गत धारा 64(1)/61(2)/319(2)/318(4)/ 338/336(3)/340(2)/238/111/308(5)/ 352/351(2) बी0एन0एस0 व 67बी आई0टी0 एक्ट व 3/5(1) उ0प्र0 धर्म परिवर्तन अधिनियम मे जरिये आरोप पत्र संख्या 138/2026 दिनांक 17.04.2026 को किता कर मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया है । जो मा0 न्यायालय लम्बित विचाराधीन है तथा दिनांक 20.01.2026 को वादिनी मुकदमा के तहरीर पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 33/2026 धारा 74/308(5)/352/351(2) बी0एन0एस0 व 3/5 (1) उ0प्र0 धर्म परिवर्तन अधिनियम पंजीकृत किया गया दौरान विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा-64(2)(J)/61(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/238/111 बी0एन0एस0 व 67बी आई0टी0 एक्ट की बढ़ोतरी कर बाद विवेचना अन्तर्गत धारा- 64(2)(J)/61(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/ 238/111/308(5)/352/351 (2) बी0एन0एस0 व 67बी आई0टी0 एक्ट व 3/5 (1) उ0प्र0 धर्म परिवर्तन अधि0 मे जरिये आरोप पत्र संख्या 139/2026 दिनांक 17.04.2026 को किता कर मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया है । जो मा0 न्यायालय लम्बित विचाराधीन है । उक्त प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक को0देहात द्वारा जांच किया गया तो ज्ञात हुआ कि गैंग लीडर इमरान खान पुत्र इशरार अहमद द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ अपने व अपने साथियों के आर्थिक, भौतिक एंव अनुचित दुनियावी लाभ हेतु हिन्दू लड़कियों को जिम में ट्रेनिंग देने व उन्हे बहला-फुसला कर अपने साजिश में लेकर, उनके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना, उनका आपत्तिजनक फोटो व विडियो बनाकर ब्लैकमेल करना व जबदस्ती पैसा वसुलना व जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जाता है जो समाज में भंय व आतंक कारित करने के अपराध में लिप्त है जिनके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही हेतु पर्याप्त आधार उप्लब्ध होने पर थाना को0देहात पर उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0-234/2026 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम पंजीकृत किया गया है । विवेचना के दौरान उपरोक्त अभियुक्त द्वारा इस प्रकार के अपराध से अर्जित सम्पत्ति को चिह्नित कर गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की भी कार्यवाही करायी जायेगी ।

*अपराध का तरीका-* अपने गैंग के सदस्यों के साथ अपने व अपने साथियों के आर्थिक, भौतिक एंव अनुचित दुनियावी लाभ हेतु हिन्दू लड़कियों को जिम में ट्रेनिंग देने व उन्हे बहला-फुसला कर अपने साजिश में लेकर, उनके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना, उनका आपत्तिजनक फोटो व विडियो बनाकर ब्लैकमेल करना व जबदस्ती पैसा वसुलना व जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जाता है, जो समाज में भंय व आतंक कारित करने के अपराध में लिप्त है । *अपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0-32/2026 धारा-74/308 (5)/352/351(2) बी0एन0एस0 व 3/5(1) उ0प्र0 धर्म परिवर्तन अधिनियम थाना को0देहात,मीरजापुर ।

2.मु0अ0सं0-33/2026 धारा-74/308(5)/352/351(2) बी0एन0एस0 व 3/5 (1) उ0प्र0 धर्म परिवर्तन अधिनियम थाना को0देहात,मीरजापुर ।

3.मु0अ0सं0-234/2026 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम थाना को0देहात,मीरजापुर ।

अभियुक्तगण की स्थिति

सभी अभियुक्तगण वर्तमान समय में जनपद कारागार मीरजापुर में निरुद्ध है ।

*कार्यवाही करने वाली अधिकारी*

निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा- प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात जनपद मीरजापुर ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .