
स्कूल से लापता दो नाबालिग बच्चियों को यूपी-112 ने सकुशल किया बरामद, टली बड़ी अनहोनी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में पीआरबी-112 चोपन पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर एक संभावित बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही पीआरबी-112 चोपन पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए खोजबीन शुरू कर दी और सघन प्रयासों के बाद दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
बताया गया कि बच्चियों के गायब होने के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी के बाद दोनों बच्चियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए सुरक्षित रूप से स्थानीय थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पीआरबी-112 टीम की संवेदनशीलता, तत्परता और सक्रिय कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना हो रही है। बच्चियों के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए यूपी-112 की त्वरित सेवा की प्रशंसा की।
सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल यूपी-112 को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा सके