
अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता, दुष्कर्म प्रकरण में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
कुबरी पुलिया के पास से दबोचा गया वांछित आरोपी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ा भरोसा
अनपरा / सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में अनपरा पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 113/2026 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले में आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार दिनांक 16 मई 2026 को मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मुकेश खरवार पुत्र शिवलाल खरवार निवासी जोगेन्द्रा टोला बोदरहवा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष को कुबरी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई में अपराध निरीक्षक हरेन्द्र यादव, हे0का0 संजय यादव एवं मा0का0 फूलमति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।