• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 439 शिकायतें प्राप्त, 43 मामलों का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 439 शिकायतें प्राप्त, 43 मामलों का मौके पर निस्तारण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

“शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए” — जिलाधिकारी चर्चित गौड़

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद सोनभद्र की चारों तहसीलों में मई माह के तृतीय शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। तहसील घोरावल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ताओं से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय जांच कर निष्पक्ष आख्या प्रस्तुत की जाए।

घोरावल तहसील में 183 शिकायतें प्राप्त

सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में कुल 183 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर 09 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 06 मामलों के समाधान हेतु टीम को क्षेत्र में भेजा गया। इस प्रकार कुल 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शेष 168 मामलों को समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राबर्ट्सगंज में 147 शिकायतों में 22 का निस्तारण

राबर्ट्सगंज तहसील में उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 147 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही 22 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष 125 मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए।

ओबरा तहसील में 62 शिकायतें दर्ज

ओबरा तहसील में उपजिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर 03 मामलों का निस्तारण किया गया तथा 02 मामलों के समाधान हेतु टीम क्षेत्र में भेजी गई। इस प्रकार कुल 05 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 57 प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

दुद्धी तहसील में 47 शिकायतें प्राप्त

दुद्धी तहसील में उपजिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 01 मामले का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष 46 मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

जनपदभर में 439 शिकायतें, 43 का समाधान

चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 439 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43 मामलों का मौके पर अथवा टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .