• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अहरौरा में बिजली व्यवस्था चरमराई: दुर्गा मंदिर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से अंधेरा, गर्मी में लोग परेशान 

अहरौरा में बिजली व्यवस्था चरमराई: दुर्गा मंदिर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से अंधेरा, गर्मी में लोग परेशान 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर। जनपद के अहरौरा स्थित दुर्गा मंदिर के आसपास बुधवार सुबह करीब 8 बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच घंटों से बिजली न आने के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

बिजली ठप होने से घरों में पेयजल संकट गहराने लगा है। पंखे, कूलर और अन्य जरूरी विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुबह से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लगातार बढ़ रही बिजली समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से तत्काल फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .