• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एसडीएम के आदेश के बावजूद सार्वजनिक रास्ते पर जारी अवैध निर्माण

एसडीएम के आदेश के बावजूद सार्वजनिक रास्ते पर जारी अवैध निर्माण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण जारी, एसडीएम के आदेश के बावजूद नहीं रुका कार्य; पुलिस की भूमिका पर उठे सवालमिर्जापुर। तहसील चुनार के थाना अहरौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेखवा निवासी रामदेव पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) चुनार को प्रार्थना पत्र देकर गांव के सार्वजनिक रास्ते पर बारजा बनाकर किए जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि इसी सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम चुनार ने तत्काल लेखपाल और अहरौरा पुलिस को स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया गया कि लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित पक्ष को सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा न करने की सख्त चेतावनी देते हुए अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी।

आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवाने के बजाय जारी रहने दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पत्रकार यशवंत ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई।घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध अतिक्रमण करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनके खिलाफ आवाज उठाने से लोग हिचकने लगे हैं। जिस निर्माण कार्य को रोके जाने की बात कही गई थी, वह अब तेजी से जारी है। ऐसे में पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .