• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
14 मई तक बढ़ी मुफ्त राशन वितरण की तारीख, लाभार्थियों को बड़ी राहत

14 मई तक बढ़ी मुफ्त राशन वितरण की तारीख, लाभार्थियों को बड़ी राहत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय

📞 8382048247

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब मई 2026 के निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 मई 2026 कर दी गई है। पहले यह वितरण 08 मई तक निर्धारित था।

जिला पूर्ति अधिकारी श्री ध्रुव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। कई उचित दर दुकानों पर निर्धारित समय तक खाद्यान्न वितरण पूरा नहीं हो सका था, जिसके चलते लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवधि बढ़ाई गई है।

उन्होंने बताया कि पात्र कार्डधारकों को गेहूं एवं चावल का निःशुल्क वितरण ई-पॉश मशीन के माध्यम से आधार आधारित प्रमाणीकरण द्वारा किया जाएगा। जिन लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है, उन्हें मोबाइल ओटीपी के जरिए भी खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि जिन परिवारों की ई-केवाईसी अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, वे शीघ्र अपनी संबंधित उचित दर दुकान पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करा लें, ताकि भविष्य में राशन वितरण का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .