• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सऊदी अरब में रोजगार का सुनहरा अवसर, सोनभद्र के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का मौका

सऊदी अरब में रोजगार का सुनहरा अवसर, सोनभद्र के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का मौका


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र के माध्यम से अब जनपद के बेरोजगार युवाओं को विदेशों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। सेवायोजन विभाग द्वारा सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके तहत योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फेब्रिकेशन फोरमैन, बिल्डर, प्लम्बर टेक्नीशियन, स्ट्रक्चर वेल्डर सहित अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह लगभग 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का आकर्षक वेतन पैकेज प्रदान किया जाएगा। विभाग द्वारा बताया गया कि विदेश में रोजगार पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी अपनी यूजर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की आयु सीमा 24 वर्ष से 48 वर्ष निर्धारित की गई है। जिला सेवायोजन कार्यालय ने जनपद के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार मिशन पोर्टल पर भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारी उपलब्ध कराई गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .