• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
आईजीआरएस निस्तारण में सोनभद्र पुलिस बनी प्रदेश में नंबर-1, 20 थानों ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक

आईजीआरएस निस्तारण में सोनभद्र पुलिस बनी प्रदेश में नंबर-1, 20 थानों ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247

 

सोनभद्र पुलिस ने जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण में प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। अप्रैल माह के आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) मूल्यांकन में सोनभद्र पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
जिले के कुल 22 थानों में से 20 थानों ने उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए 100 में से 100 अंक अर्जित किए। यह उपलब्धि पुलिस विभाग की जवाबदेही, सतर्क निगरानी और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की गई। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा कर लंबित मामलों एवं कमियों को चिन्हित किया गया और उनमें आवश्यक सुधार भी कराया गया।
उन्होंने बताया कि आईजीआरएस सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है, वहीं आमजन में भी शिकायत निस्तारण व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .