
मिर्जापुर लालगंज ब्लॉक बैठक में 24 करोड़ के मनरेगा बजट को मंजूरी, सड़क-पेयजल समेत मूलभूत समस्याओं पर हुई चर्चा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
लालगंज विकास खंड के ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्राम पंचायतों के लिए 19 करोड़ रुपये तथा क्षेत्र पंचायत के लिए 5 करोड़ रुपये के मनरेगा लेबर बजट सहित कुल 24 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा इनके शीघ्र समाधान की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।
किसानों की सुविधा को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। डॉ. संजय सिंह ने गेहूं खरीद व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि समितियों के सभी खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद जारी है। उन्होंने बताया कि लालगंज विकास खंड क्षेत्र के थरपरसिया और पचोखर गांव में विपणन विभाग द्वारा दो नए गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं, जहां 4 मई से खरीद कार्य शुरू हो चुका है।
वहीं, पशुधन विकास अधिकारी कमाल अहमद ने क्षेत्र की गौशालाओं से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करते हुए पशुपालन योजनाओं की प्रगति से सदन को अवगत