• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शराब के नशे में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला चाकू से गर्दन काटने का प्रयास

शराब के नशे में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला चाकू से गर्दन काटने का प्रयास


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ओरगाई गांव में घरेलू विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक महिला ने अपने पति पर चाकू से जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया। मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति राजकुमार अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचकर मारपीट और गाली-गलौज करता है। आरोप है कि बीते दिनों विवाद के दौरान राजकुमार हाथ में चाकू लेकर आया और पत्नी की गर्दन पर वार करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर बच्चे और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे उसकी जान बच सकी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार देर रात आरोपी दोबारा घर पहुंचा, जिसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फिर से फरार हो गया।

महिला ने आशंका जताई है कि उसका पति भविष्य में कभी भी उस पर गंभीर हमला कर सकता है। उसने अपने और बच्चों की सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .