• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में कुएं से अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 

सोनभद्र में कुएं से अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

सोनभद्र जिले के चोपन नगर क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अग्रवाल मार्केट स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एक कुएं से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि अग्रवाल मार्केट में सत्यदेव पांडेय के घर के पास स्थित यह कुआं लंबे समय से पत्थरों से ढंका हुआ था। इसी वजह से किसी को अंदर शव होने की जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार को कुएं की तरफ से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने कुएं के अंदर झांककर देखा तो एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुआं काफी दिनों से बंद पड़ा था, ऐसे में युवक उसमें कब और कैसे गिरा, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .