• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, पारदर्शी पुलिसिंग एवं जनविश्वास को मजबूत करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर द्वारा थाना करमा का वार्षिक निरीक्षण

सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, पारदर्शी पुलिसिंग एवं जनविश्वास को मजबूत करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर द्वारा थाना करमा का वार्षिक निरीक्षण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

थाना करमा पर पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर श्री आर0पी0 सिंह महोदय के आगमन पर पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई, जिसे उनके द्वारा स्वीकार किया गया। तत्पश्चात थाना करमा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी प्रणाली, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था सहित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों/रजिस्टरों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने, प्रविष्टियों की शुद्धता सुनिश्चित करने तथा रिकॉर्ड संधारण में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मालखाने में जमा माल के विधिसम्मत शीघ्र निस्तारण एवं शस्त्रों के समुचित रख-रखाव पर विशेष बल दिया गया।

 

अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, फरार अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी दबिश देने, हिस्ट्रीशीटरों की सतत निगरानी रखने एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने, सूचना तंत्र मजबूत करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने पर बल दिया गया।

 

मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता बढ़ाने, महिला/बालिका संबंधी शिकायतों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा कर साइबर अपराधों पर त्वरित संज्ञान, पीड़ितों को शीघ्र सहायता एवं जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

अंत में जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पारदर्शी कार्यप्रणाली, प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं संवेदनशील पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देश दिए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .