News

ट्रक की चपेट में आए साइकिल सवार वृद्ध की मौत, शादी में जा रहे थे कमला प्रसाद पटेल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर के अदलहाट बाजार स्थित वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान अदलहाट थाना क्षेत्र के पौनी वैरियर निवासी 60 वर्षीय कमला प्रसाद पटेल, पुत्र मेवालाल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कमला प्रसाद पटेल अपने घर से थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक की तलाश की जा रही है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :