• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिला सहकारी बैंक की बैठक में बड़े फैसले, नए एएम पैक्स को सदस्यता

जिला सहकारी बैंक की बैठक में बड़े फैसले, नए एएम पैक्स को सदस्यता


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक लि० मिर्जापुर के अध्यक्ष डा० जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में बैंक प्रबंध समिति की बैठक दिनांक 30 अप्रैल 2026 को बैंक मुख्यालय के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में बैंक से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए।बैठक में जनपद मिर्जापुर के 28 नवगठित एएम पैक्स एवं जनपद सोनभद्र के 4 नवगठित एक पैक्स को बैंक का सदस्य बनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से सहकारी क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इसके साथ ही विविधीकरण ऋण के एनपीए को कम करने के उद्देश्य से एकमुश्त समझौता योजना को 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक छह माह के लिए विस्तारित किए जाने का निर्णय भी लिया गया। अधिकारियों का मानना है कि इस योजना के विस्तार से बकाया ऋण की वसूली में तेजी आएगी और बैंक की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी।बैठक में बैंक प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विपुल सिंह सहित सदस्य बृज भूषण सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, शिवमणि सिंह, हरि शंकर सिंह, अलोपी चन्द, अवधेश कुमार सिंह, श्रीमती जया सिंह, दिनेश सिंह, सियाराम बिन्द, संतोष कुमार सिंह, श्रीमती प्रतिमा सिंह तथा बैंक के सचिव/सीईओ राजकुमार यादव उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .