• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर–प्रयागराज मार्ग पर भीषण टक्कर: ओवरटेक के दौरान दो कारें भिड़ीं, अल्टो सवार दो घायल

मिर्जापुर–प्रयागराज मार्ग पर भीषण टक्कर: ओवरटेक के दौरान दो कारें भिड़ीं, अल्टो सवार दो घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

मिर्जापुर–प्रयागराज मार्ग पर सुमतिया गांव के सामने बुधवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश के दौरान दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में अल्टो कार के चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि अर्टिगा कार में सवार नौ लोग बाल-बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रन्नोपट्टी गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश विश्वकर्मा अपने साथी 30 वर्षीय राजन विश्वकर्मा के साथ अल्टो कार से प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से मेजा थाना क्षेत्र के अमोरा गांव निवासी 39 वर्षीय जग प्रकाश अपने परिवार के साथ अर्टिगा कार से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अल्टो कार पलटते हुए करीब 50 मीटर दूर खेत में जा गिरी। वहीं अर्टिगा कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए प्रधान कृष्ण शंकर पांडेय के मकान से जा टकराई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करना हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .