• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, सरना पुल के पास मिला शव — इलाके में मचा हड़कंप

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, सरना पुल के पास मिला शव — इलाके में मचा हड़कंप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मालिया नदी पर बने सरना पुल के पास रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संतोष तिर्की (45 वर्ष) पुत्र बाघा तिर्की, निवासी ग्राम बनौहरा रंका टोली, पंडरा, रांची (झारखंड) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हटिया-जम्मू तवी एक्सप्रेस से रांची से लुधियाना प्लंबर मिस्त्री के काम के लिए जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि रात करीब 3 बजे चलती ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई।
सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवान पंकज सिंह ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए उनकी पत्नी मैरी रौशनी से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार संतोष तिर्की शुक्रवार शाम करीब 5 बजे रांची से ट्रेन में सवार हुए थे, लेकिन रास्ते में किन परिस्थितियों में हादसा हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह महज हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .