
प्रबंधकीय चुनाव को लेकर बड़ा विवाद, हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद विरोध तेज
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज भुड़कुड़ा में प्रबंधकीय चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले के उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद चुनाव कराने के आदेश के विरोध में आजीवन सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
कॉलेज के 1097 आजीवन सदस्यों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा चुनाव कराने का आदेश पूरी तरह अनुचित है।
आरोप के मुताबिक—
पुराने 1057 सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी गई
सहायक निबंधक चिटफंड कार्यालय वाराणसी द्वारा केवल 30 नए सदस्यों को मान्यता दी गई
इन्हीं 30 सदस्यों के आधार पर चुनाव कराने का निर्देश दिया गया
प्रदर्शन कर रहे सदस्यों का कहना है कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक और न्यायसंगत नहीं है और इससे पूरे संस्थान की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।
सदस्यों ने मांग की है कि— जब तक मामला हाईकोर्ट में लंबित है, तब तक प्रस्तावित चुनाव को तत्काल रोका जाए
सभी पुराने सदस्यों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही चुनाव कराया जाए
यह मामला अब प्रशासनिक और कानूनी दोनों स्तरों पर गंभीर रूप लेता जा रहाहै।