• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ड्रामलगंज घाटी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, घर पहुंचते ही मचा कोहराम

ड्रामलगंज घाटी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, घर पहुंचते ही मचा कोहराम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

रिपोर्ट: कमलेश पाण्डेय | 23 अप्रैल 2026

8382048247

मिर्जापुर/सोनभद्र। ड्रामलगंज घाटी में 22 अप्रैल 2026 को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मझिगांव निवासी 27 वर्षीय जयप्रकाश (पुत्र मुन्नर) की दर्दनाक मौत हो गई।

गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, पूरे घर में मातम छा गया। जवान बेटे का शव देखते ही पिता मुन्नर बेसुध हो गए, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश रीवा से किसी परिचित को छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ड्रामलगंज घाटी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार के करीबी जितेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि जयप्रकाश अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके असमय निधन से परिवार पूरी तरह बिखर गया है। पीछे पत्नी नीतू, माता समला देवी, पिता मुन्नर और दो मासूम बच्चे—जिनमें एक मात्र 4 महीने का शिशु है—अब बेसहारा हो गए हैं।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .