• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हैंडपंप के पास मिला शव — जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हैंडपंप के पास मिला शव — जांच में जुटी पुलिस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय

📞 8382048247

चोपन/सोनभद्र, 23 अप्रैल 2026:

जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांवा में गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमेश अगरिया (25 वर्ष), पुत्र शंकर अगरिया, निवासी बड़गांवा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों ने सुबह एक युवक को भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाराम के घर के दक्षिण दिशा में स्थित हैंडपंप के फाउंडेशन पर पड़ा देखा। पहले ग्रामीणों ने उसे सोया हुआ समझकर जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर स्थिति संदिग्ध लगी। पास जाकर देखने पर युवक मृत पाया गया।

घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई और साथ ही डायल 112 पुलिस को भी अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही जुगैल थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .