• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के पुरानी बजाजी–पक्के घाट रोड पर रोजाना जाम, लोगों में आक्रोश

मिर्जापुर के पुरानी बजाजी–पक्के घाट रोड पर रोजाना जाम, लोगों में आक्रोश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

ड्यूटी में लापरवाही बनी मुख्य वजह, वैकल्पिक मार्ग से बढ़ रहा दबाव

 

सड़क चौड़ीकरण की उठी मांग, प्रशासन से कार्रवाई की अपेक्षामिर्जापुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बजाजी से पक्के घाट रोड तक इन दिनों रोजाना जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार ओलीयर घाट चौराहे पर ड्यूटी में तैनात कर्मियों की लापरवाही के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।बताया जा रहा है कि सुंदर घाट होते हुए पुरानी बजाजी, पक्के घाट और त्रिमोहनी की ओर बड़ी संख्या में वाहन डायवर्ट होकर निकल रहे हैं, जिससे इस मार्ग पर दबाव बढ़ गया है। संकरी सड़क और अनियंत्रित यातायात के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यदि चौराहे पर यातायात व्यवस्था सही तरीके से संचालित की जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। वहीं, कई लोगों ने इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग भी उठाई है, ताकि भविष्य में बढ़ते यातायात दबाव से राहत मिल सके।लोगों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो समस्या और विकराल हो सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .