• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में सख्त पुलिस कार्रवाई: कछवा क्षेत्र में 44 वाहनों का चालान, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

मिर्जापुर में सख्त पुलिस कार्रवाई: कछवा क्षेत्र में 44 वाहनों का चालान, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर जनपद के कछवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक के निर्देश पर यह अभियान पूरी सख्ती के साथ संचालित किया गया।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 44 वाहनों का चालान किया गया। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और कागजातों की कमी जैसे मामलों में वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

थाना प्रभारी अमरजीत चौहान और कस्बा इंचार्ज विनय कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में सघन भ्रमण किया। कछवा बाजार, जमुआ चौराहा और क्रिश्चियन तिमुहानी जैसे प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .