• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मड़िहान क्षेत्र के ग्राम रामपुर में ट्रक और बाइक सवार की टक्कर में तीन की मौत

मड़िहान क्षेत्र के ग्राम रामपुर में ट्रक और बाइक सवार की टक्कर में तीन की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर, 18 अप्रैल 2026 थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम रामपुर में शनिवार रात करीब 8 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि मोटरसाइकिल (UP64 V 9174) पर सवार वीरेंद्र कुमार (35), विजय कुमार (38) और राजेश (41) मिर्जापुर से मड़िहान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक (UP70 CT 3832) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना के बाद मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .